एटा, जनवरी 5 -- एटा केन्द्रीय थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के नवीन उर्वरक बिक्री केन्द्र बागवाला का उदघाटन सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि नवीन उर्वरक केन्द्र खुलने से क्षेत्रीय किसानों को लाभ होगा। सहकारी भंडार लिमिटेड अध्यक्ष की पहल का सराहा। भंडार अध्यक्ष सचिकांत उपाध्याय, भंडारण संचालक दिलीप पचौरी, प्रशांत जैन, अनुराग उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सतीश वर्मा, भानू तौमर जिला मंत्री, राम लखन तौमर, उमेश तौमर, अनिल गुप्ता, राधेश्याम बघेल, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह आर्य, मंडल अध्यक्ष मलावन धर्मेन्द्र सिंह राठौर, राम बहादुर वर्मा, कृभको क्षेत्र प्रबंधक वशिष्ठ नायक के साथ-साथ भंडार सचिव डा. दिव्या श्रीवास्तव, कर्मचारी संतोष कुमार, अश्वनी कुमार, रामनरेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह, रोहित कुमार, अर्जुन शर्मा उपस्थित ...