रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने गुरुवार को ग्राम बागवाला में मुख्य मार्ग की मरम्मत कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। यह मार्ग नेशनल हाईवे को बागवाला गांव से जोड़ता है और लंबे समय से जर्जर हालत में है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बागवाला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते भारी वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। इसका असर गांव के मुख्य मार्ग की हालत पर पड़ा, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि मार्ग की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। कहा कि बागवाला क्षेत्र से होकर रिंग रोड भी गुजर रही है, जिसका निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इस दौरान जगदीश विश्वास, विजेंद्र चौधरी, अमित नारंग, आयुष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.