हजारीबाग, नवम्बर 28 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि आम बागवानी योजना कई किसानों को रोजगार का रास्ता दिखाया है । पिछले पांच सालों से इस योजना के तहत जुड़कर लाभ लेने का काम कर रहे हैं ‌ यह बातें बड़कागांव प्रखंड के किसान प्रमोद राम , जितेन्द्र राम , इन्द्र देव राम और त्रिलोकी साव कहते हैं कि पिछले पांच साल से इस योजना का लाभ ले रहा हूं । पिछले साल आम बागवानी योजना से एक एक किसान जहां मिठा का स्वाद चखा वहीं 40 से 50 हजार रुपए से अधिक की आमदनी भी की । इस वर्ष भी वर्षात के मौसम में पौधारोपण किया । समय पर पौधा और खाद्य दवा मिलने के कारण सभी पौधा सुरक्षित है ।वही कटकमसांडी प्रखंड के किसान अजय अग्रवाल ने भी आम बागवानी योजना से अच्छी कमाई की है ।वह कहते हैं कि बेरोजगार युवक रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जाकर अपने अपने जमीन पर पौधारोपण कर रोजगार से जुड़े...