मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र मुशहरी में तीन दिवसीय प्रमंडलीय बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। इसमें 46 प्रादर्श में 138 को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिये गये। जिला उद्यान्न पदाधिकारी आभा कुमारी ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन संयुक्त निदेशक उद्यान्न तिरहुत प्रमंडल संजय कुमार सिन्हा एवं उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण भी शामिल हुए। कुल 518 प्रकार के अलग-अलग उद्यानिक उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिला उद्यान्न पदाधिकारी ने बताया कि महोत्सव में मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपाराण, पश्चिमी चंपारण के किसान शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.