देहरादून, अक्टूबर 9 -- नई टिहरी। देवप्रयाग जन अधिकार मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम टिहरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए एल एण्ड टी कंपनी को बागवानी नदी किनारे नए खनन पट्टे देने का विरोध करते हुए पट्टों को निरस्त करने की मांग की। पट्टे निरस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गुरूवार को गणेश भट्ट व ग्राम प्रधान नरेश कोठियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम टिहरी से मुलाकात ज्ञापन सौंपते हुए गणेश भट्ट ने कहा कि बागवानी ग्रामसभा व क्षेत्र के ग्रामीणों ने राज्य सरकार ने एल एण्ड टी कम्पनी को बागवानी नदी किनारे स्थित नए खनन पट्टे आवंटित करना का सभी विरोध करते हैं। भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार लगातार पहाड़ों में बड़ी-बड़ी कम्पनियों को विकास के नाम पर ठेके दे रही है। जिस कारण पहाड़ खोखले हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.