मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- गायघाट, एक संवाददाता। बागमती नदी के भटगामा घाट पर नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को होली के दिन हुई। बताया गया है कि भटगामा निवासी प्रह्लाद पासवान का 11 वर्षीय पुत्र अंश कुमार होली खेलने के बाद अपने साथियों के साथ बागमती नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद शव को बाहर निकला गया। घटना के बाद होली की खुशी गम में बदल गया। परिजनों में चीख पुकार मच गई। बेनीबाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...