मुजफ्फरपुर, मार्च 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बजट में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नदी जोड़ परियोजनाओं पर भी राशि खर्च के प्रावधान किए गए। इससे उत्तर बिहार को बाढ़ की विभिषिका से बचानेवाली महत्वपूर्ण बागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना को गति मिलने की उम्मीद फिर से जग गई है। काम पूरा होने के निर्धारित समय सीमा से करीब दो वर्ष पीछे चल रही इस परियोजना के पूरी होने से मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के पूर्वी चम्पारण, शिवहर और सीतामढ़ी को सीधा लाभ होगा। वहीं, दरभंगा और समस्तीपुर के अलावा खगड़िया को भी बाढ़ से बचाने में मदद मिलेगी। यह बिहार की पहली नदी जोड़ योजना है। दो चरणों में इस योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना फेज-4ए के अंतर्गत कराए जा रहे परियोजना का सबसे अहम काम पहले चरण में लगभग पूरा किया जा चुका है। बागमती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.