मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- गायघाट, एक संवाददाता। बागमती बांध के निर्माण कार्य को पुलिस के बल पर शुरू करने के बाद उसके असर का जायजा लेने भाकपा माले की टीम सोमवार को प्रखंड पहुंची। टीम में शामिल राज्य सचिव कॉ. कुणाल एवं पार्टी की पॉलित ब्यूरो सदस्य व ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव कॉ. मीना तिवारी ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों की परेशानी को जाना। इसकी शुरुआत बांध निर्माण वाले स्थल कटरा की बर्री पंचायत के भवानीपुर से हुई। नेताओं ने जगनिया सहित कई सघन बस्ती के लोगों से भी मुलाकात की। सभी ने बेनीबाद एनएच पर पानी निकासी के लिए बने तीन पुलों को भी देखा और इतने कम दायरे से पानी निकासी पर आश्चर्य व्यक्त किया। इन लोगों ने पिरौछा, कल्याणी, कोदई, हरपुर, राघोपुर व गंगेया में जहां बांध का काम रुका है वहां का भी दौरा किया। कल्याणी और राघोपुर में कॉ. कुणाल ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.