मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- गायघाट,एक संवाददाता। चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। संयोजक सह पूर्व जिला पार्षद माले नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि जब तक सरकार परियोजना का रिव्यू नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना से दर्जनों गांव व हजारों लोग विस्थापित हो जाएंगे। सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि बांध के अंदर चली जाएगी। इस मौके पर राम एकबाल राय, जितेंद्र यादव, मिथिलेश राय, राजकिशोर राय, महेश्वर मिश्रा, उपेंद्र सिंह, सीताराम राय, बैजनाथ मिश्रा, मुकेश शर्मा, कृष्णानंद व हुकुमदेव राय मौजूद रहे। बागमती बांध परियोजना का निर्माण 60 के दशक के सर्वेक्षण के आधार पर हो रहा है। उस समय नदी की धारा दूसरे स्थान से गुजर रही थी। जानकार बताते हैं कि वर्तमान में जो बागमती की धारा बेनीबाद ...