सीतामढ़ी, अगस्त 5 -- सीतामढ़ी। जिले से गुजरने वाली बागमती नदी सोनाखान में खतरे के निशान को पार कर गई है। नदी का जलस्तर सोनाखान में खतरे के निशान 68.80 मी से 10 सेमी ऊपर बह रही है। नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र व जिले में चार दिनों से हो रही बारिश से बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। वहीं अधवारा समूह की नदियां स्थिर हैं। बागमती नदी का जलस्तर में वृद्धि के बावजूद अभी अन्य जगह खतरे के निशान से नीचे है। ढेंग में बागमती का जलस्तर अभी खतरे के निशान 71.00 मी से 50 सेमी नीचे है। कटौझा में बागमती खतरे के निशान 55.00 मी से एक मीटर 08 सेमी नीचे 53.92 मी है। साथ ही स्थिर बना हुआ है। बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से सुप्पी प्रखंड के जमला गांव के निकट कटाव जारी है। बारिश के कारण बागमती नदी के तटबंध में दर्जनों जगह पर रेनकट हो गया है। ढ़ेंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.