सीतामढ़ी, जून 9 -- सुप्पी। एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल रेलवे गुमटी से दक्षिण बागमती नदी के पुरानी धारा के किनारे रविवार की सुबह एक अज्ञात शव मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी। शव मिलने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गयी। लोगों की भीड़ जुट गयी। प्रारंभिक छानबीन में शव करीब 28 वर्षीय युवक का बताया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शव को पहचानने के लिए 72 घंटे तक सीतामढ़ी सदर अस्पताल में रखा जायेगा। शव के पहचान के लिए आसपास के थाने से संपर्क किया गया है। उधर, शव मिलने को लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी। लोगों ने आशंका जतायी की कहीं हत्या कर शव को सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.