जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के आय-व्यय का लेखा अबतक सार्वजनिक नहीं होने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के सहायक अभियंता महेंद्र बैठा ने 10 अक्तूबर को मुखिया से आय-व्यय का पूरा विवरण मांगा था, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। मांग पत्र में संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा रोड नंबर 3 स्थित लगभग 50 घरों में जलापूर्ति बंद रहने की समस्या और रोड नंबर 1 के फिल्टर पंप हाउस की मरम्मति का मुद्दा भी उठाया गया है। सुनील गुप्ता ने कहा कि अधीक्षण अभियंता अरविंद जयसवाल, उप विकास आयुक्त और कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को कई शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन...