जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 20 से 22 दिसंबर तक बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र जांच मोतियाबिंद का ऑपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। रेड क्रॉस सोसाईटी के अभियान को राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति सहयोग करेगी। रेड क्रॉस के शिशु विजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से आवश्यक दवा चश्मा और कंबल देकर घर भेजा जाएगा। इधर, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा बुधवार को टीबी मरीजों को एक महीने का पौष्टिक राशन और एक महीने का विटामिन प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...