जमशेदपुर, जनवरी 4 -- बागबेड़ा के रामनगर हनुमान मंदिर के पास पिछले दिनों विवाहिता काजल कुमारी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। इस मामले में मृतका के पिता उमाकांत सिंह के लिखित बयान पर बागबेड़ा थाने में शनिवार को पति आशीष सिंह और ससुर रामबदन सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि काजल की शादी अप्रैल 2025 में आशीष सिंह से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर काजल के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। यह भी आरोप लगाया कि आशीष सिंह का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.