जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- बागबेड़ा के सीपी टोला स्थित धोबीपहाड़ी बस्ती में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को तनाव की स्थिति बन गई। जमीन मालिक विनोद रजक ने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफियाओं ने उनके नाम पर दर्ज भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। विनोद ने बताया कि इस मामले में उन्होंने अंचल कार्यालय और बागबेड़ा थाना दोनों जगह दो-दो बार लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अंचल कार्यालय की ओर से कब्जाधारियों को नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन नोटिस लेने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद नोटिस घर पर चिपकाया गया, जिसे बाद में फाड़ दिया गया। दूसरी बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी आरोपियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। विनोद रजक के अनुसार, जब वे अपने प्लॉट पर गए तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उन्होंने फिर से बागबेड़ा थाना में लि...