जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्व आधार में टाटानगर स्टेशन चौक पर सोमवार को धरना दिया जा रहा है। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि, पंचायत क्षेत्र में सफाई, बडौदा घाट पर पुल समेत ग्रामीण और कॉलोनी जलापूर्ति योजना का काम जल्द शुरू करने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी के साथ धरना आयोजित किया गया है ताकि स्थानीय प्रशासन का ध्यान हजारों लोगों की समस्या की ओर आकृष्ट कर सके। उन्होंने बताया कि, बागबेड़ा की समस्याओं को दूर करने की मांग पर हमेशा आश्वासन मिलता है। झरना के बाद अन्य तरह के आंदोलन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.