जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- जमशेदपुर।बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में आपसी विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जगन्नाथपुर निवासी पप्पू लाल शर्मा के घर पर 15 से अधिक लोगों के समूह ने हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस मामले में पप्पू लाल शर्मा के बयान पर बागबेड़ा थाना में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया गया है। हमलावरों में 10-12 अज्ञात भी शामिल दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पप्पू लाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि यह विवाद पुराने आपसी मनमुटाव के कारण हुआ। घटना के दिन नामजद आरोपी मुरली शर्मा, सुशील शर्मा, विकास शर्मा, अमित प्रधान और विनय शर्मा के साथ 10 से 12 अन्य अज्ञात लोग एक साथ उनके घर पर पहुंचे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इन सभी ने एकजुट होकर उनके घर पर ताबड़तोड़ हमला किया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.