जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जटाझोपड़ी में अवैध विदेशी शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि आरोपी के घर से काफी समय से विदेशी शराब की अवैध बिक्री की जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। शुक्रवार को आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर मुनमुन दास के घर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान घर से 9 पेटियों और एक छोटे बोरे में रखी विभिन्न ब्रांडों की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई थी। कुल मिलाकर करीब 80.280 लीटर शराब जब्त की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी घर के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर छत के रास्ते फरार हो गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर पहले से ही उक्त स्थान से विदेशी शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.