जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम ठप पड़ा हुआ है। यह स्थिति लंबे समय से राज्य सरकार की ओर से इस मद में आवंटन नहीं उपलब्ध कराने की वजह से उत्पन्न हुई है। ठेकेदार ने भुगतान नहीं होने की वजह से काम बंद कर दिया है। इसकी वजह से फिलहाल काम बंद है। बताया जाता है कि इस योजना में मेन पाइप लाइन बिछाने, नदी के ऊपर बने पुल पर पाइप लाइन बिछाने, घर-घर कनेक्शन का पाइप लाइन बिछाने का काम भी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा बहुत सी मशीनें लंबे समय से आकर रखी हैं जिन्हें ओवरआयलिंग की जरूरत है। इसके अलावा भी छोटे-मोटे कई काम बचे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...