जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता । बढ़ती ठंड को मद्देनजर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को जरूरतमंद लाभुकों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह, यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष रंजन सिंह एवं समाजसेवी राजा ओझा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों के द्वारा बारी-बारी से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक नेक और सराहनीय पहल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.