मेरठ, दिसम्बर 31 -- टीपीनगर पुलिस ने नगर निगम द्वारा अधूरा छोड़े गड्ढे को फावड़ा उठाकर भरा। बागपत रोड पर लोगों की परेशानी देखते हुए पुलिसकर्मियों ने यह कदम उठाया। कान्हा प्लाजा के सामने नगर निगम ने पाइपलाइन ठीक करने को सड़क के बीच गड्ढा खोदा था। शाम तक पाइपलाइन की मरम्मत हो गई, लेकिन गड्ढे को सड़क के स्तर तक नहीं भरा। गड्ढे के कारण कई राहगीर चोटिल हो गए। मलियाना चौकी इंचार्ज महावीर सिंह ने दरोगा हिमांशु, अभय प्रताप, विपिन और विकास के साथ फावड़े से गड्ढे की मिट्टी को सड़क के स्तर पर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.