बागपत, मार्च 7 -- डीएम के आदेश पर नगरीय क्षेत्र के बाजारों का साप्ताहिक बंदी का रोस्टर जारी कर दिया गया है। बागपत में अब शुक्रवार को बाजार बंदी रहेगी, जबकि बड़ौत ओर खेकड़ा में बाजार बंदी बुधवार के दिन रहेगी। आदेशों का उलंघन करने पर व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से दुकानों और वाणिज्यिक अधिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों ने डीएम को शिकायत करते हुए बताया था कि जिलेभर में साप्ताहिक बाजार बंदी का पालन नहीं हो रहा है। जिसके चलते उन्हें अवकाश नहीं मिल पा रहा है। वे छुट्टी करते है, तो व्यापारी पैसे काट देते है। डीएम ने श्रमिकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए श्रम विभाग को बाजार बंदी का साप्ताहिक रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद श्रम विभाग ने नगरीय क्षेत्रों के बाजारों का साप्ताहिक बंदी का रोस्टर जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.