बागपत, जनवरी 4 -- इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। करीब 19 सेकेंड के वीडियो में युवक कुत्ते को जबरन दबोचे हुए उसके मुंह में शराब की बोतल उड़ेल रहा है। वीडियो में कुत्ता खुद को छुड़ाने का प्रयास करता भी दिख रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और आम लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह का कृत्य न सिर्फ पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है, बल्कि मानव संवेदनाओं को भी आहत करता है। इंटरनेट मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। उधर, रमाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि उनके पास वीडियो आ गया है। वीडियो किरठल गांव का बताया जा रहा है। जल्द ही आरोपी युवक को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.