बागपत, अप्रैल 6 -- डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में माह के प्रथम शनिवार को तहसील बागपत में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसके अलावा बड़ौत तहसील में एडीएम पंकज वर्मा और खेकड़ा तहसील में सीडीओ नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल 9 शिकायतों का ही मौके पर समाधान किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सभी मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान किया जाए, ताकि जनता को बार-बार परेशान न होना पड़े। शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व, बिजली, जल आपूर्ति, पेंशन, सड़क और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामले शामिल थे। एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.