बागपत, अगस्त 18 -- डेढ़ माह पहले बिजनौर में युवती से मिलने आए बागपत निवासी अमित आर्य का 37 दिन बाद भी पता नहीं लग सका। सोमवार को अमित को पीटने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो में मुहं पर कपड़ा बांधे युवती अमित को डंडों से पीट रही है। एक माह पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक उसको निर्वस्त्र कर पीटते दिख रहे थे। चांदपुर सीओ देशदीपक सिंह ने बताया कि मामले में गहनता से जांच चल रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार बागपत के छपरौली थानांतर्गत गांव राठौरा निवासी अमित आर्य पुत्र वीर सेन 11 जुलाई को मेरठ के भैसाली बस स्टैंड से लापता हो गया था। अमित के तहेरे भाई अनुराग ने मेरठ सदर बाजार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पता चला था की अमित की बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.