बागपत, फरवरी 20 -- दाहा। वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में सम्पन्न हुई अंडर-15 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के चार पहलवानों ने दो स्वर्ण पदक समेत चार पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी दाहा संचालक सुनील राणा अर्जुन अवार्डी ने बताया कि वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित हुई अंडर-15 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवान समीर ने 38 किग्रा.भार की फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक व तुषार ने 52 किग्रा.भार की ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता है,जबकि फ्री स्टाइल कुश्ती में सैफ ने 44 किग्रा. भार में रजत पदक तथा आयुष ने 57 किग्रा.भार में कांस्य पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया, जबकि प्रतियोगिता के ऑल ओवर चैंपियनशिप में बागपत द्वितीय स्थान पर ...