बागपत, जनवरी 31 -- दाहा। चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के चार पहलवानों ने मुरादाबाद खेल कार्यालय पर चली 28 से 30 जनवरी तक प्रदेशीय समन्वय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जिसमें 130 किग्रा. भार वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती में शौर्य तोमर ने स्वर्ण पदक, 97 किग्रा.में अभय ने स्वर्ण पदक जबकि 82 किग्रा.भार वर्ग में निशांत ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 92 किग्रा.भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में विजय कुमार ने रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। एकेडमी संचालक अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा ने बताया कि एकेडमी पहलवानों ने तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता है। पदक जीतने पर एकेडमी पर कोच जितेंद्र राणा, सुशील पहलवान, कपिल पहलवान, अनुज राणा, अविनाश, अंकुर पहलवान, चरण सिंह खलीफा ने खुशी जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.