मैनपुरी, दिसम्बर 16 -- थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए आए जनपद बागपत के हिस्ट्रीशीटर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए। थाने लाकर पूछताछ की गई और मुकदमा दर्ज करके दोनों को जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर जनपद बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के ग्राम न्यू रामनगर बिनोली निवासी सचिन पुत्र राजकुमार पांचाल को पकड़ा। उसके साथ उसका एक साथी नीरज पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बाजीतपुर थाना बड़ौत जनपद बागपत को भी गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पकड़ा गया सचिन शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मैनपुरी, किशनी, बागपत के विभिन्न थाना क्षेत्र में 12 मुकदमे दर्ज है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.