बागपत, फरवरी 8 -- कस्बे के देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में जिला कबड्डी लीग का फाइनल मुकाबला जीतने वाली महिला कबड्डी टीम का स्वागत किया गया। मुबारिकपुर में बागपत कबडडी टीम में बसी गांव की महिला कबडडी टीम ने फाइनल मुकाबला जीता। इसमें अधिकांश खिलाडी देव कृष्णा स्कूल की छात्राएं है। शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही काजल और सर्वश्रेष्ठ रेडर रही निशा को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोच पवन नैन, स्कूल प्रबंधक सोनू यादव, प्रधानाचार्या सरला यादव, पीटीआई सोनू त्यागी, ऋषभ जैन, नीरज नैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.