बागपत, जनवरी 29 -- खेकड़ा। मुबारिकपुर के केटी स्टेडियम में शुक्रवार से बागपत कबडडी लीग सीजन दो का शुभारंभ होगा। इसमें जनपद भर के गांवों की टीम प्रतिभाग करेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष केटी भैया ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित बागपत कबड्डी लीग सीजन दो का शुभारंभ शुक्रवार 30 जनवरी से केटी स्टेडियम मुबारिकपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता एक फरवरी तक चलेगी। जिसमें जिले व आसपास के क्षेत्रों की करीब 50 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में कुल पांच लाख की इनामी राशि रखी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...