बागपत, मार्च 8 -- बागपत। बड़ौत-बिजरौल के बीच दो कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले रिटायर्ड शिक्षक की कार में टक्कर मारी। इसके बाद लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। नगर की बिनौली रोड पर रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक ओमपाल राठी पुत्र चौहल सिंह शनिवार सुबह कार से अपने गांव गांगनौली जा रहे थे। बताया कि बड़ौत-बिजरौल के बीच में दो कारों में सवार होकर आए छह लोगों ने पहले उनकी कार में टक्कर मारी, जिससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें भी काफी चोटें आई। इसके बाद कार सवार लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.