बागपत, जुलाई 1 -- बागपत। पहाड़ी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। यमुना के पानी से किसानों की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी यमुना किनारे के गांवों में जायजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना उफान पर पहुंच रही है। छपरौली क्षेत्र के यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है किसानों की सैकड़ों बीघा फसल यमुना में बह चुकी है जिससे लाखों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची है। यमुना किनारे की जमीन का तेजी से कटान हो रहा है जिसने चिंताएं बढ़ाई हुई हैं। छपरौली, टांडा, कुरडी, शबगा, बदरखा, जागोस, कोताना आदि गांवों के किसानों की फस...