बागपत, जून 8 -- बागपत। बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी में शनिवार देर रात कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे कालोनी के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके से करीब 12 खोखे बरामद हुए हैं। बड़ौत में दिल्ली रोड स्थित आवास विकास कालोनी में शनिवार देर उस समय लोग दहशत में आ गए, जब कार सवार लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लोग इस कदर डर गए कि घरों से बाहर निकलना तो दूर खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। कार सवार लोग करीब आधा घंटे तक कालोनी में उत्पात मचाते रहे। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। रविवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो सड़क पर पड़े गोली के खोखे देखकर लोग हैरान हो गए। करीब 12 खोखे जमीन पर पड़े थे, जो रात को हुए भयावह मंजर की गवाही दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.