बागपत, जुलाई 23 -- बागपत। पुरा महादेव पर बुधवार सुबह झंडा पूजन के साथ शिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक शुरू हुआ। इससे पूर्व रात्रि में करीब छह लाख कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में लाखों कांवड़िये और शिवभक्त कतार में लगे हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात है। पुरा महादेव गांव के भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे श्रावणी मेले में मंगलवार रात छह लाख से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। बुधवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे मंदिर में झंडा पूजन हुआ। डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने झंडा पूजन किया। इसके बाद शिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक शुरू हुआ। कांवड़िये और शिवभक्तों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय सुरक्षा की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.