बागपत, मई 10 -- बागपत। बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य के घर पर शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है मकान में तोड़फोड़ और फायरिंग भी की गई। प्रधानाचार्य ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बड़ौत की सुमेर कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कॉलोनी के ही कुछ लोगों के साथ कई माह पहले मामूली कहासुनी हो गई थी। गणमान्य लोगों ने मामला शांत भी कर दिया था लेकिन अभी भी वे लोग मुझसे व परिवार के लोगों से रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार देर रात छह लोगों ने मकान पर हमला कर दिया। पत्नी पल्लवी के साथ हाथापाई का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने मकान के बाहर तोड़फोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.