बागपत, अप्रैल 14 -- जिलेभर में सोमवार को बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर टटीरी ओर रटौल समेत कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा और सपा कार्यालय भी डा. आंबेडकर को नमन किया गया। सरकारी कार्यालयों में भी जयंती मनाई गई। रटौल कस्बे में सोमवार सुबह बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। अनुयायियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कृष्णा फार्म हाउस पहुंची। वहां वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। रटौल के अलावा टटीरी, बड़ौत और दाहा क्षेत्र में भी शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, बागपत शहर में सपा, बसपा ओर भाजपा कार्यालय पर भी भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांवों में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, जिलेभर के सरकारी कार...