बागपत, नवम्बर 10 -- मेरठ-बागपत हाईवे के बालैनी टोल प्लाजा पर देर रात कार सवार युवकों ने टोल मांगने पर जमकर कहर बरपाया। उन्होंने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और टोल प्लाजा में जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट में टोल मैनेजर सहित चार लोग घायल हो गए। मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी के समीप स्थित टोल प्लाजा पर रविवार रात करीब 11 बजे तीन कारों में सवार होकर दर्जनों दबंग युवक पहुँचे। टोलकर्मियों ने जब उनसे टोल मांगा तो उन्होंने दबंगई दिखानी शुरू कर दी। टोलकर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। टोलकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। दबंग युवक इतने पर भी नहीं मानें फिर उन्होंने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने बैरियर, शीशे, कुर्सी और अन्य सामान को तोड़ दिया। करीब आधा घण्टा तक उत्पात मचाने के बाद दबंग युवक जान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.