बागपत, अगस्त 11 -- लहचौड़ा का एक परिवार राजस्थान खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। जयपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लहचौड़ा निवासी सुखपाल शर्मा का परिवार लोनी गाजियाबाद में रहता है। वह गांव में आते जाते रहते हैं। शनिवार को सुखपाल की पत्नी शीला, बेटी नेहा, बेटा सोनू, पुत्रवधू सरस्वती व पोती सनाया कार द्वारा राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वह जयपुर के समीप पहुंचे तो सरस्वती शौच के लिए कार से उतरने लगी, उसके साथ सोनू और दो साल की बच्ची सनाया भी सड़क किनारे चलने लगे तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें सरस्वती व सनाया की मौके पर मौत हो गयी, जबकि सोनू गम्भीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.