बागपत, फरवरी 18 -- बागपत में यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच शुरू हो गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। जनपद बागपत में हाईस्कूल के 13766 व इंटर के 13417 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार को जनपद में 37 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 37 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। दो पारियों में आयोजित की जाएगी, प्रथम पाली 8:30 बजे से 11:45 बजे तक व द्वितीय पाली 2:00 बजे से 5:15 तक रहेगी। सभी परीक्षाकेंद्रों के आसपास धारा 144 लागू को पहले ही लागू कर दिया गया था। परीक्षाकेंद्र के आसपास पुलिसबल तैनात किया गया था। खेतों के आसपास स्थित उन परीक्षाकेंद्रों पर अधिक नजर रखी गई जहां पर शिक्षा माफियाओं के सक्रिय हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.