बागपत, दिसम्बर 30 -- बागपत। जनपद में सोमवार देर रात से ही ठंड और घने कोहरे ने अपना असर दिखा दिया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मंगलवार सुबह के समय कोहरा इतना घना रहा कि सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। खासकर हाईवे पर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रही। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। आवश्यक कार्यों से निकलने वाले लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। कई स्थानों पर कोहरे की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जिससे यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच सके। वहीं, घने कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया रहा, जिसके चलते यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.