बागेश्वर, जनवरी 31 -- कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक बागनाथ मंदिर के सामने बने पैदल पुल से नीचे सरयू नदी में कूद गया। उस वक्त नदी में कई अन्य युवक भी घूम रहे थे। एक युवक ने नदी में छलांग लगाकर युवक को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को थाने ले गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर के नदीगांव निवासी अशोक टंगड़िया शनिवार की शाम करीब पांच बजे बागनाथ मंदिर के पास के बने पैदल पुल पर जा रहा था। अचानक उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। सरयू बगड़ में घूम रहे सतीश ने अशोक टंगड़िया को नदी में कूदता देख उसने भी तुरंत नदी में छलांग लगाकर अशोक टंगड़िया को सकुशल नदी से बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चीता पुलिस युवक को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि...