बागेश्वर, मार्च 20 -- बागेश्वर, संवाददाता। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत खेल विभाग के तत्वावधान में यहां राज्य स्तरीय अंडर 14 व 17 फुटबॉल व वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला बीडी पांडे कैंपस खेल मैदान में खेला गया। बागनाथ क्लब ने फुटबॉल व स्टेडियम की टीम ने बालक वर्ग की वॉलीबाल व मंडलसेरा ने बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीती। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। गुरुवार को राज्य स्तरीय अंडर 14 और 17 फुटबॉल मैच बागनाथ क्लब व मां चंडिका के बीज खेला गया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बागनाथ की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। इसी तरह बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता स्टेडियम टीम व सीपीएएस के बीच खेली गई। स्टेडियम की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। बालिका वर्ग का मैच मंडलसेरा ने स्टेडियम की टीम को हराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.