धनबाद, फरवरी 2 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। बागडिगी खान दुर्घटना की 26वीं बरसी सोमवार को मनाई जाएगी। बागडिगी स्थित शहीद स्मारक की साफ सफाई की गई है। यहां पर बीसीसीएल के वरीय अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, विधायक, यूनियन प्रतिनिधि तथा मृत कर्मियों के परिजन श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। प्रबंधन द्वारा इसकी तैयारी की गई है। बताते चलें कि 2 फरवरी 2001 को बागडिगी कोलियरी की 12 नंबर खदान में जयरामपुर कोलियरी का पानी बैरियर तोड़कर अचानक भर जाने के कारण 29 श्रमिक श्रमिकों की जान चली गई थी। इसमें तीन अधिकारी भी थे। शमीम नामक एक मजदूर तीन दिन बाद बच पाया था। घटना की जानकारी होने पर तत्कालीन कोयला मंत्री रामविलास पासवान, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री समरेश सिंह, पूर्व मंत्री बच्चा सिंह सहित कई नेता और मंत्री पहुंचे थे। एक सप्ताह तक ब...