हल्द्वानी, नवम्बर 16 -- हल्द्वानी। बागजाला को मालिकाना अधिकार, राजस्व गांव बनाने, सड़क, पानी, बिजली, घर, शौचालय निर्माण पर लगी रोक हटाने समेत आठ मांगों को लेकर बागजाला के ग्रामीणों का धरना 91 वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने को सम्बोधित करते हुए डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि सरकार ग्रामीणों से वादाखिलाफी कर रही है। वेद प्रकाश, सुरेश चन्द्र आर्य, प्रेम सिंह नयाल, मीना भट्ट, दौलत सिंह, हरीश चंद्र, हेमा देवी, चंदन सिंह मटियाली, प्रतिमा देवी, भोला सिंह, दीवान सिंह बरगली, तुलसी, सुनीता देवी, रेवाधर, सुमित, मन्नू देवी, आशा देवी, दिनेश चंद्र, मुकेश कुमार, हरी गिरी, भगवती देवी, रियाज खान, धनी राम, गणेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...