अल्मोड़ा, जनवरी 3 -- गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने बताया कि गोदी-खीड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण की वित्तीय स्वीकृति मिली है। बताया कि समिति ने 33 सूत्रीय मांग पत्र सीएम सहित संबंधित विभागों के मंत्रियों को सौंपा था। परिणामस्वरूप चौखुटिया, बाखली, गोदी, खीड़ा, बछुवाबाण, मेहलचौरी सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण का शासनादेश जारी हो गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...