बिजनौर, फरवरी 15 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव बाखराबाद खटाई में वन विभाग ने पिंजरे में गुलदार के कैद होने से ग्रामीणों को राहत मिली। शनिवार की सुबह गांव बाखराबाद खटाई में गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर फैलते ही दर्शक ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व वनकर्मी गांव बाखराबाद खटाई पहुंच गए। चार माह पूर्व भी इसी गांव में दो गुलदार पिंजरे में कैद हुए थे। दस दिन पूर्व जंगल में पुनः गुलदार दिखाई देने पर वन विभाग को सूचित कर पिंजरा लगवाया गया था। एक सप्ताह में दो बार पिंजरे की जगह बदली गयी। बीती रात गांव के पश्चिम में जगतवीर सिंह खेत मे लगे पिंजरे में गुलदार कैद होगया। ग्रमीणों द्वारा वन रेंज कार्यालय को सूचना के बाद वनकर्मी गुलदार को रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ने के लिए रेंज कार्यालय ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...