संतकबीरनगर, सितम्बर 7 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घर में घुस गए। बॉक्स का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए नगद और जेवरात चुरा लिया। जिगिना ग्राम सभा के राजस्व ग्राम बैरहा निवासिनी सुनीता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात अपने बच्चों मुस्कान, प्रिया और श्रेया के साथ घर के बाहर सोई हुई थी। घर के बाहर दरवाजे पर उन्होंने ताला लगाया था। शनिवार की प्रातः 4:00 बजे सो कर उठी और घर के अंदर जाने के लिए ताला खोलने की कोशिश की। जो ताला रात में बंद किया था वह दरवाजे के कुंडी में नहीं लगा था। वह स्थिति देखकर सन्न रह गई। घर के अंदर जाकर देखा तो घर में रखे बड़े बॉक्स में लगा दोनों ताला टूटा हुआ है और बॉक्स खुला हुआ है। बॉक्स के बाहर सामान बिखरा हुआ था। बॉक्स में रखा 50 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.