चंदौली, जनवरी 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में चंदौली जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को अलीनगर मोड़ स्थित एक निजी स्कूल में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय विद्यालय, नगर पालिका इंटर कॉलेज, ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, सनबीम स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, नन्द बॉक्सिंग एकेडमी से 68 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग़ किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में प्रियांश, खुशी, रुद्र, ऋतिका, कुसुम, दीपिका, कार्तिक, आदिति, रूजदा, नूरहसन, इशू ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं तान्या, काव्या, अनन्या, अंजली, सूर्यांश, प्रीतम, स्वाति, सृष्टि ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। अनुराधा, आरोही, अमृत, अलका, आयुष, अनुजा शिवा, संस्कृति, अश्विन, आदर्श ने अपने अपने भार वर्ग मे...