लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- शहर की बाकेगंज रोड पर स्थित चीनी मिल से सरायन नदी को जाने वाले नाले की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाले के किनारे कीमती भूमि पर मिट्टी डालकर पटाई कर कब्जा करने की कोशिश की गई। जैसे ही यह मामला चर्चा में आया, रातों-रात कब्जा करने वालों ने लगाए पिलर गायब कर दिए। मौके पर मिट्टी पटाई साफ देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले के किनारे की यह जमीन बेशकीमती मानी जाती है, जिस पर लंबे समय से कुछ लोगों की नजर रही है। इस अवैध गतिविधि के बावजूद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अनजान बना हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एसडीएम, तहसीलदार समेत तहसील के सभी अफसर और कर्मचारी रोज इसी बाकेगंज रोड से तहसील आते-जाते हैं, लेकिन फिर भी नाले की जमीन पर हो रहे इस कब्जे को किसी ने नोटिस नहीं किया। ...