पौड़ी, अगस्त 9 -- पौड़ी जिले की थलीसैंण तहसील के बाकुंडा में बीती 6 अगस्त से लापता 5 नेपाली मजदूरों का चार दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका। लापता इन मजदूरों की खोजबीन के शनिवार को अल्मोड़ा पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मौके से लेकर पूरे गदेरे में लापता मजदूरों की खोज की। बीती 6 अगस्त को बाकुंडा गांव के ऊपर से गदेरे में आए भारे मलबे और पानी के बहाव में जगतपुरी-देहघाट मोटरमार्ग के किनारे बाकुंडा में लगे नेपाली डेरा बह गया था। तभी से ये मजदूर भी लापता चल रहे है। क्षेत्र की खस्ता हाल सड़कों को खोलने में लोनिवि जुड़ा हुआ है। थलीसैंण तहसील मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर यह ऑपरेशन चल रहा है। गदेरे के साथ आया भारी मलबा की वजह से भी सर्च अभियान में जुटी टीम को काफी समय लग रहा है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.